जौनपुर जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में जमीन कब्जा करने के इरादे में होटल में लूटपाट कर उसे ध्वस्त कराने के मामले में 20 मनबढ़ों और उनसे सांठगांठ के आरोपी थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह पर वाद दर्ज किया है।
मुंगराबादशाहपुर निवासी राजेश ने सीजेएम की अदालत में धारा 156(3) सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र दिया था कि इलाके में कुछ ऐसे लोग सक्रिय हैं जो पुलिस की मदद से गरीबों व लाचारों की भूमि हड़प लेते हैं। 6 जुलाई को 10 बजे दिन में वह अपने होटल पर मौजूद थे, तभी 15 से 20 की संख्या में पहुंचे मनबढ़ असलहे के बल पर होटल में घुस गए। वहां लूटपाट और तोड़फोड़ की। जेसीबी से होटल की दीवार ढहा दी। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित का ही शांति भंग में चालान कर दिया।