फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी के पर्यटन स्थल और गंगा आरती देखेगा जापानी प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
जापान के यामांनाशी प्रीफेक्चरल सरकार का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 अगस्त में काशी आएगा। 220 सदस्यीय दल काशी के पर्यटन स्थलों, सारनाथ के पुरातात्विक स्थलों के अलावा गंगा आरती देखेगा। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को जापान के 11 सदस्यीय अधिकारियों के दल ने काशी और सारनाथ के पर्यटन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जापानी अधिकारियों के दल ने भ्रमण स्थलों की सूची, उसके धार्मिक महत्व के अलावा पर्यटन स्थलों के आने-जाने वाले मार्ग की सूची तैयार की। जापानी दल दिल्ली से वाराणसी आएगा। दल के सदस्य सड़क मार्ग से नदेसर स्थित एक होटल जाएंगे। इसके बाद सारनाथ जाएंगे। इसके बाद शाम को सड़क मार्ग से नमो घाट जाएंगे। यहां से अलकनंदा क्रूज पर सवार होकर गंगा आरती देखेंगे। गंगा आरती देखने के बाद यह प्रतिनिधिमंडल वापस होटल जाएगा। पर्यटन सूचना अधिकारी नितिन द्विवेदी, प्रमोद कुमार दुबे, सीडी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें