पीएम मोदी आैर उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे के आगमन को लेकर काशीवासी खासे उत्साहित हैं।
जापान से अपने रिश्तों में और मिठास भरने की काशी की कोशिशों की यह झलक नजर आई बुधवार को अस्सी घाट पर। स्वच्छ भारत मिशन वाराणसी और डालिम्स सनबीम की ओर से बजरे पर आयोजित हुए इंडो-जापान मैत्री संगम में जापानी नागरिकों को सम्मानित किया गया।
भव्य सांस्कृतिक आयोजन हुए। आकर्षण का केंद्र बने जापानी पहनावे में सजे-धजे यहां के स्कूली बच्चे। गंगा की लहरों पर बनारस और जापानी संस्कृतियों की खुशबू आपसी रिश्तों में एक नई ताजगी का अहसास करा गई।