फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल पुरानी इच्छा पूरी करने के बाद भी जान्हवी कपूर की ये हसरत रह गई अधूरी

Thu, 07 Mar 2019 07:38 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
जन्मदिन मनातीं जान्हवी कपूर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

श्रीदेवी की बेटी और 'धड़क' फ़िल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जान्हवी कपूर अपने 22वें जन्मदिन पर महादेव की नगरी काशी आई थीं। यहां पर उन्होंने नौका विहार से लेकर गंगा आरती तक देखी, बनारसी पान से लेकर लस्सी तक चखी। बनारस की मशहूर लस्सी चखने का एक साल पुराना सपना भी जान्हवी ने काशी में ही पूरा किया। इसके बावजूद उनकी एक हसरत अधूरी रह गई।

विज्ञापन


फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर की राम नगर का किला देखने की चाहत पूरी नहीं हो पाई। शहर के जाम और दोपहर में बाबतपुर से फ्लाइट होने के चलते वह रामनगर नहीं जा पाईं। जान्हवी ने नदेसर पैलेस में ही दिन बिताया।

जान्हवी अपना जन्मदिन मनाने के लिए मंगलवार को काशी पहुंची थीं। मंगलवार को विभन्न आयोजनों में हिस्सा लेने के बाद बुधवार सुबह उन्हें राम नगर का किला देखने जाना था। उन्होंने नदेसर पैलेस में आने-जाने के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि किला 10 बजे पर्यटकों के लिए खुलता है।
विज्ञापन


डेढ़ बजे बाबतपुर से फ्लाइट होने के चलते उन्हें हर हाल में 12 बजे तक वापस नदेसर पैलेस आना होगा। शहर के जाम और मात्र दो घंटे का समय होने के चलते ही जाह्नवी ने किला देखने की योजना रद कर दी। अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक जान्हवी ने नदेसर पैलेस परिसर में ही जॉगिंग की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें