फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जाम से जूझते रहे राहगीर

Wed, 17 Aug 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
इंग्लिसिया लाइन में लगे जाम में फंसे लोग।
विज्ञापन
लगातार दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को शहर के स्कूल-कॉलेज और दफ्तर खुले तो शहर के अधिकतर इलाके जाम की चपेट में आ गए। पुलिस कर्मियों की गैर मौजूदगी और जल्दी आगे निकलने की होड़ में आड़े तिरछे वाहनों ने इसमें कोढ़ में खाज का काम किया और शहर के कई इलाके घंटों जाम की जद में रहे। इस दौरान गलियां भी जाम की चपेट में रहीं।   भीषण जाम के चलते स्कूली बच्चों, एंबुलेंस में मौजूद मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं सहित अन्य राहगीरों को भारी फजीहतों का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि जहां भी जाम लगा पुलिसकर्मी व्यवस्था सुधारने की बजाय मौके से खिसकते दिखे।
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार की सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। नरिया तिराहा-सुंदरपुर चौराहा मार्ग पर 10 बजे के लगभग एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगी रही। इसी तरह लंका चौराहा, भेलूपुर स्थित जल संस्थान के सामने से कमच्छा तक, रथयात्रा, सिगरा चौराहा से साजन तिराहा, चौक से मैदागिन तक, गोदौलिया से नई सड़क तक, मंडुवाडीह चौराहा, भिखारीपुर तिराहा, संकटमोचन मंदिर तिराहा से दुर्गाकुंड मंदिर तक, इंग्लिशिया लाइन तिराहा, अंधरापुल चौराहा से नदेसर मार्ग, पांडेयपुर चौराहा सहित शहर के कई अन्य इलाके घंटों जाम की जद में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें