फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 30 मिनट तक हाथ जोड़कर गंगा आरती देखते रहे जमैका के पीएम, तथागत की उपदेश स्थली देखकर हुए अभिभूत

Wed, 02 Oct 2024 12:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Jamaican PM Visit In Varanasi : जमैका के प्रधानमंत्री का बुधवार में काशी में आगमन हुआ। यहां 30 मिनट तक हाथ जोड़कर वे गंगा आरती देखते रहे। इसके साथ ही नमो घाट का भ्रमण किया। बीच गंगा से घाटों का अप्रतिम सौंदर्य निहारा। 
विज्ञापन
जमैका के पीएम का काशी दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस पूरी तरह से बनारस के रंग में नजर आए। घाटों के अप्रतिम सौंदर्य ने उनको अभिभूत कर दिया। मां गंगा की आरती की भव्यता के आकर्षण ने उनको बांध दिया। आध्यात्मिकता का रंग ऐसा चढ़ा कि आंखें बंद करके हाथ जोड़े उन्होंने मां गंगा को प्रणाम भी किया।

विज्ञापन


बुधवार की शाम को जमैका के प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की गंगा आरती में शामिल हुए। नमो घाट से क्रूज से दशाश्वमेध घाट पहुंचे जमैका के प्रधानमंत्री ने सबसे पहले मां गंगा को प्रणाम किया। क्रूज से ही उन्होंने तीस मिनट तक मां गंगा की आरती देखी। इस दौरान वह कभी हाथ जोड़ते तो कभी आंख बंद करके नमन करते नजर आए। दशाश्वमेध घाट व आरती स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। गंगा आरती देखने के बाद प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस क्रूज से ही वापस नमो घाट की ओर निकल गए।

विज्ञापन

तथागत की उपदेश स्थली देखकर अभिभूत हुए
सारनाथ। जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस बुधवार की सुबह 11.36 बजे सारनाथ पहुंचे। सबसे पहले वह पुरातात्विक खंडहर पहुंचे। पुरातात्विक खंडहर में उन्होंने सबसे पहले अशोक की लाट को देखा उस पर लिखे संदेशों के बारे में जाना। इसके बाद उन्होंने मूलगंधकुटी मंदिर अवशेष व धर्मराजिका स्तूप को देखा एवं ऐतिहासिकता को जाना। लगभग 12 बजे वह संग्रहालय परिसर में प्रवेश किया। भारत के राष्ट्रीय चिह्न चार सिंह शीर्ष की चमक देखकर आश्चर्यचकित हो गए। लगभग 12.37 बजे ताज होटल के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने की अगवानी, हुआ भव्य स्वागत
जमैका के प्रधानमंत्री की एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अगवानी की। एयरपोर्ट वीवीआईपी द्वार से वाहन का काफिला निकलते ही जमैका के प्रधानमंत्री का अयोध्या ग्रुप ऑफ अवधी के कलाकारों ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। विमान से उतरने के बाद अगवानी व स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ संसदीय कार्य एवं प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या मौजूद रहीं।

तैनात रही पुलिस
एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के आगमन के लिए सुरक्षा के मद्देनजर छावनी में तब्दील कर दिया गया। परिसर से लेकर मुख्य मार्ग पर जगह-जगह पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। मुख्यमार्ग को पूरी तरह खाली करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें