फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 20 दिसंबर तक सीवरेज का डीपीआर तैयार करें जल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। स्मार्ट सिटी के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक में मेयर ने जल निगम के अधिकारियों से सीवरेज पाइप लाइन डालने के बारे में जानकारी मांगी। इस पर प्रोजेक्ट मैनेजर जवाब नहीं दे पाए तो नाराजगी जताई। कहा कि हर हाल में 20 दिसंबर तक सीवरेज का डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करें।

जांच कर छूटे संस्थानों को जारी करें लाइसेंस



मेयर ने अपर नगर आयुक्त अमित कुमार को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में शत-प्रतिशत सभी होटलों, लॉज, बारात घर, अस्पताल, कोचिंग संस्थान इत्यादि की जांच करें। छूटे हुए संस्थानों का लाइसेंस जारी किया जाए। विज्ञापन मद में इस वित्तीय वर्ष में 12 करोड़ की वसूली करने को कहा। जोनल अधिकारी सारनाथ वी.के. गुप्ता को शालीनता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




फर्जी जन्म-प्रमाणपत्र बनने की सूचना पर जांच कमेटी गठित



मेयर ने कहा कि वर्तमान समय में चल रहे एसआईआर के कारण बहुत से लोगों की ओर से गलत ढंग से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसकी जांच के लिए अपर नगर आयुक्त सविता यादव के नेतृत्व में एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। कहा कि गलत तरीके से जारी होने वाले प्रमाणपत्रों को निरस्त कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



ईईएसएल की लाइटों को बदलने का प्रस्ताव तैयार करें



मेयर ने ईईएसएल की ओर से लगाए गए लाइटों को बदलने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। संपत्तिकर वसूली की समीक्षा में निर्देशित किया गया कि पिछली बार प्रदेश में वाराणसी चौथे स्थान पर था। इस बार शत-प्रतिशत वसूली कर प्रथम स्थान प्राप्त करने के निर्देश दिए। नामांतरण, दाखिल-खारिज को प्रत्येक दशा में 45 दिन में निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




कूड़ा उठान वाली कंपनी से धनराशि की कटौती न करने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर नाराजगी



डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाली संस्था की ओर से लक्ष्य के अनुरूप यूजर चार्ज की वसूली न करने पर पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुसार कटौती करने को कहा गया था। बावजूद इसके अब तक कार्रवाई न करने पर मेयर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. चौधरी पर गहरी नाराजगी जताई। आज की धनराशि की कटौती के लिए निर्देशित किया।



बैठक में दिए गए निर्देश



1. जलकल की ओर से नए लगाए गए 13 ट्यूबवेलों पर विद्युत कनेक्शन न होने पर मेयर ने एमडी से बातचीत कर तत्काल कनेक्शन कराने को कहा।



2. जलकल विभाग में नगर की सफाई के लिए एक सुपर-शॉकर मशीन 2 करोड़ की लागत से क्रय करने को कहा।



3. कंचनपुर एवं सारंग तालाब में वन क्षेत्र बनाने की कार्रवाई तेज करें।



4. लगाए गए सभी वृक्षों की जियोटैग फोटो एवं नियमित रूप से पानी देने के निर्देश दिए।



5. अस्सी घाट क्षेत्र में नियमित रूप से अतिक्रमण अभियान चलाने के निर्देश दिए।



6. सभी छोटे पार्कों को चिह्नित कर उनका सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें