फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 1971 का युद्ध लड़ने वाले जयप्रकाश का हुआ निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद तहसील के बड़ागांव हुसामपुर निवासी 1971 भारत–पाक युद्ध लड़ने वाले सैनिक जय प्रकाश मिश्र का रविवार सुबह एम्स, नई दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले लगभग एक महीने से हृदय संबंधी समस्या से पीड़ित थे और एम्स में उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर सेवाएं दीं और वहीं से सेवानिवृत्त हुए। निधन की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई और घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। उनके दो पुत्र हैं और परिवार भरा-पूरा है। पार्थिव शरीर को दिल्ली से लाने के लिए परिजन रवाना हो चुके हैं। बड़े भाई ओमप्रकाश मिश्र ने बताया कि जय प्रकाश मिश्र छह भाइयों में चौथे थे। उनके निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें