फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी पद पर पदोन्नत हुए बलिया के जयदेव केसरी, जिलेवासियों ने जताया हर्ष 

Fri, 23 Jul 2021 11:39 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

बलिया में जन्म लेने वाले जयदेव केसरी की शिक्षा मिलिट्री स्कूल चैल शिमला से हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में एमएससी करने के बाद 1993 में सीआरपीएफ में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया था।
 
विज्ञापन
जयदेव केसरी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जनपद के लाल एवं सीआरपीएफ में कमांडेंट (प्रशिक्षण) के पद पर तैनात जयदेव केसरी को पदोन्नत कर डीआईजी बनाया गया है। बलिया में जन्म लेने वाले जयदेव केसरी वर्तमान में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में तनाव प्रबंधन पर पीएचडी कर रहे हैं। जयदेव केसरी की इस उपलब्धि से जनपद वासियों में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन


मूल रूप से बलिया में जन्म लेने वाले जयदेव केसरी की शिक्षा मिलिट्री स्कूल चैल शिमला से हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में एमएससी करने के बाद 1993 में सीआरपीएफ में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया था

जयदेव केसरी को डीजी सीआरपीएफ कुलदीप सिंह ने मुख्यालय में आयोजित पीपिंग समारोह में डीआईजी के पद पर पदोन्नत कर सम्मानित किया। जयदेव केसरी त्रिपुरा, पंजाब, असम, झारखंड, छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र मिशन में भी भाग ले चुके हैं। उन्हें संयुक्त राष्ट्र शांति पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें