संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। दी रविदास स्मारक सोसाइटी की ओर से पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 116वीं जयंती बुधवार को राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर में मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
साहित्यकार डॉ. भगवंती सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम कुशल राजनेता, सच्चे देशभक्त एवं मानववादी थे। उनको काशी एवं गुरु रविदास से विशेष लगाव था। प्रो. विजय प्रताप सिंह ने कहा कि वे समतामूलक समाज के प्रणेता थे। आचार्य डॉ. भारतभूषण ने कहा कि जगजीवन राम भारतीय राजनीति के स्तंभ कीर्ति थे। स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन सोसाइटी के महासचिव सतीश कुमार उर्फ फागुनी राम तथा संचालन वीरेंद्र सिंह एडवोकेट बबलू ने किया। इस मौके पर गोरखनाथ, वचानी देवी, पूर्व पार्षद अमरदेव यादव, दुर्गा मांझी, विकास उपाध्याय, अनुराग त्रिवेदी, निरंजन भारती, बबलू, मिथलेश साहनी आदि रहे।