फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हालात में फांसी पर झूला आईटीआई का छात्र, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Wed, 20 May 2020 01:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
ITI छात्र ने फांसी लगाकर जान दी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक आईटीआई के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल छात्र ने फांसी लगाकर क्यों जान इस पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

भदोही जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी तहसीलदार बिंद का तीसरा पुत्र कुश बिंद(20) आईटीआई का छात्र था। पक्के मकान के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। समय ज्यादा होने पर परिजनों में कुछ अनहोनी की आशंका हुई और खिड़की से देखा तो युवक छत के गार्डर में लगे चुल्ले से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर झूल रहा था।


इसकी सूचना परिजनों ने डायल 100 और स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जवान बेटे की मौत को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में इस बात की भी चर्चा रही कि होनहार युवक को अचानक क्या हो गया जो उसने ऐसा कदम उठाया। कुश की मौत पर जुड़वा भाई लव रोते-रोते बेहोश हो गया। घटना के समय पिता किसी रिश्तेदार के घर गए थे और घटना की जानकारी मिलने के बाद भागकर घर पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें