फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई ने छोटे भाई और उनकी पत्नियों को जमकर पीटा, हालत गंभीर

Wed, 20 May 2020 12:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में जमीन विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाइयों और उनकी पत्नियों की जमकर पिटाई कर दी। इसमें सभी लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के सुखनई गांव में जमीन विवाद को लेकर सोमवार की रात बड़े भाई ने छोटे भाइयों और उनकी पत्नी को लोहे के रॉड से पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। आरोपी मौके से फरार हो गया।


सुखनई गांव निवासी राजकुमार की मौत के बाद उसके पांच भाइयों में जमीन के बंटवारे को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। सबसे छोटे भाई सूर्यमणि की शादी होनी बाकी है। वह रहने के लिए एक कमरे का निर्माण करा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान निर्माण का कार्य रोकने में विवाद बढ़ गया। वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि भाइयों में गुरिल्ला युद्ध शुरू हो गया। भाई ने लोहे की रॉड से पीटकर संतलाल(35), इंद्रमणि(30), उनकी पत्नी शिवकुमारी(30) व सूर्यमणि(22) को लहूलुहान कर दिया।

इलाज के लिए पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गई। गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टर ने संतलाल को रेफर कर दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर राजीवकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें