डीआईजी इंदू भूषण झा ने आईटीबीपी की कई नवीन बटालियंस की स्थापना में अहम योगदान दिया है, साथ ही निर्माण एवं मानव संसाधन के विविध क्षेत्रों में लगातार बल की सेवा की है। डीआईजी इंदू भूषण झा आईटीबीपी की तीन बटालियनों की स्थापना और उन्हें विकसित करने में सक्रिय रूप से शामिल रहे। वर्ष 2014 में, तिहाड़ केंद्रीय जेल और उपराष्ट्रपति भवन को सुरक्षा व्यवस्था की कमान थामी।
उन्होंने देहरादून और बरेली में तदर्थ (एड-हॉक) प्रशिक्षण केंद्र की भी कमान संभाली। आपने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में सेवाएं दीं। डीआईजी इंदू भूषण झा चीन में कैलाश मानसरोवर यात्रा के भारतीय यात्रियों के दल में विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि एवं एल ओ के रूप में राष्ट्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।