फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल और ईरान युद्ध: शारजाह की दो उड़ानें रद्द, 5 दिन नहीं जाएंगे विमान; शनिवार को 332 यात्रियों को जाना था

Sun, 01 Mar 2026 11:09 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Israel Attack Iran: बाबतपुर एयरपोर्ट पर उड़ान रद्द हाेने से यात्रियों में काफी निराशा दिखी। पल-पल वह लोग इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध की जानकारी ले रहे थे। शनिवार को 300 से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Israel-Iran War: इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध को देखते हुए बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शारजाह जाने वाली दो उड़ानें शनिवार को रद्द कर दी गईं। दोनों उड़ानें एयर इंडिया एक्सप्रेस की थीं। इससे 332 यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ, शारजाह जाने वाले विमानों की उड़ानें पांच दिन यानी 28 फरवरी से चार मार्च तक के लिए निरस्त की गई हैं।  

विज्ञापन


इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हो गया है। इस बीच ईरान ने यूएई में अमेरिका के सैन्य बेस को निशाना बनाया है। इसी लिहाज से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई हैं। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, शाम 5:40 बजे शारजाह के लिए निर्धारित आईएक्स-183 उड़ान से 170 यात्रियों को रवाना होना था। 

विज्ञापन

परेशान हुए यात्री

इनमें से ज्यादातर यात्री बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, लेकिन अचानक फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलने पर उन्हें घर लौटना पड़ा। इसी तरह रात 10:40 बजे प्रस्थान करने वाली आईएक्स-186 उड़ान से 162 यात्रियों को जाना था। इस उड़ान के यात्रियों को दिन में ही मोबाइल संदेश के जरिये उड़ान रद्द किए जाने की सूचना दे दी गई थी। 
 
इस कारण यात्री एयरपोर्ट नहीं पहुंच सके। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल, चार मार्च तक शारजाह जाने वाले विमान उड़ान नहीं भरेंगे। इसकी जानकारी मेसेज, ईमेल के जरिये यात्रियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें