सबसे पहले मऊ रेलवे स्टेशन पर हुआ उपयोग
संक्रमण की पहली लहर में जून 2020 में रेलवे प्रशासन की ओर से पूरे देश में पांच हजार आइसोलशन कोच तैयार किए गए थे। इसका सबसे पहला प्रयोग मऊ रेलवे स्टेशन और उसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किया गया था।
वाराणसी मंडल के इन स्टेशनों पर की गई व्यवस्था
स्टेशन कोचों की संख्या
वाराणसी सिटी 16 कोच
बनारस स्टेशन 22 कोच
गाजीपुर सिटी 11 कोच
बलिया 12 कोच
पटेहरी 12 कोच
गोपालगंज 12 कोच
भटनी 13 कोच
पिपरीडीह 23 कोच
जलालपुर 12 कोच
कुल योग 133 कोच
उत्तर रेलवे ने वापस भेजा आइसोलेशन कोच
उत्तर रेलवे के कैंट रेलवे स्टेशन पर कोरोना की पहली लहर में मंगाए गए 10 आइसोलेशन कोचों की उपयोगिता न होने पर उन्हें वापस लखनऊ भेज दिया गया है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर कोचों को दोबारा व्यवस्थित कर मंगा लिया जाएगा।