फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi: इस्कॉन मंदिर की होली युवाओं को समर्पित, रॉक बैंड पर होगी भजन क्लबिंग; 51 तरह के फूलों से सजेंगे कान्हा

Fri, 27 Feb 2026 05:51 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी नगरी में होली का त्योहार लोग अपने-अपने तरीके से मनाएंगे। इसी क्रम में इस्कॉन मंदिर में भी रंगोत्सव का आयोजन होगा। इसमें युवाओं की अहम भूमिका होगी। हर वर्ष की भांति इस बार भी खास तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
वाराणसी के इस्कॉन मंदिर में पूजन के दौरान जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Holi: इस्कॉन मंदिर दुर्गाकुंड में इस बार एक मार्च को होली युवाओं को समर्पित रहेगी। होली के हुड़दंग के बजाय भजन क्लबिंग में कान्हा के साथ फूलों की होली खेली जाएगी। इसके लिए बनारस के अलावा कोलकाता और पुणे से 10 क्विंटल फूल आएंगे। कान्हा का 51 तरह के फूलों से शृंगार होगा और उनकी पूरी पोशाक और आभूषण फूलों के ही होंगे। दिल्ली और विदेश से रॉक कीर्तन की 12 टोलियां आएंगी।

विज्ञापन


इस्कॉन मंदिर प्रबंधन टीम के पदाधिकारी साक्षी मुरारी दास, रसिक गोविंद दास, रामकेशव दास व शिवम पांडेय ने बृहस्पतिवार को मंदिर में पत्रकारों को बताया कि इस बार होली को विशेष उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जेन-जी भक्ति को आधुनिक अभिव्यक्ति के साथ अपनाए, इसके लिए भजन क्लबिंग का आयोजन किया जाएगा। 

नामारस बैंड और रॉक कीर्तन मंडली आएगी जो भक्तिमय कीर्तन एवं आध्यात्मिक संगीत से सराबोर करेगी। उन्होंने बताया कि बनारस के अलावा कोलकाता और पूणे से गुलाब, गेंदे, जलबेरा आदि फूल मंगाए गए हैं। इसी से शृंगार होगा। 13 तरह के द्रव्यों से प्रभु का अभिषेक के बाद फूलों की होली खेली जाएगी। पांच हजार से अधिक कृष्ण भक्त शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लबों व संगठनों की भी होगी अनूठी होली
रंगभरी एकादशी से काशी में होली का उत्सव शुरू हो जाएगा। काशीवासी होली के उल्लास में डूबे रहेंगे। बुढ़वा मंगल तक होली का उत्सव मनाया जाएगा। सौ से अधिक संस्थाओं और 30 से अधिक क्लबों की ओर से होली मिलन का सिलसिला एक पखवाड़े तक चलेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। रोटरी क्लब, लायंस क्लब, 20 से अधिक व्यापारिक संगठन, महिला संस्थाएं होली मिलन आयोजित कर खूब मस्ती करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें