फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के बिल में गड़बड़ी: 30 हजार घरों में पानी के दो कनेक्शन, नए-पुराने कनेक्शन के नाम पर भेजे जा रहे दो बिल

Tue, 10 Oct 2023 10:11 AM IST
किरन रौतेला अभिषेक मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नए कनेक्शन के साथ जो सिस्टम लगाया गया, उसमें मीटर सेट था। तब से अब तक मीटर नहीं चला। किसी ने मीटर की रीडिंग भी नहीं ली और मनमाने तरीके से पानी का बिल भेज दिया। अब भवन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
महमूरगंज में नए कनेक्शन के तहत लगाया गया मीटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के करीब 30 हजार घरों में नल से जल पहुंचाने की योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। नए और पुराने कनेक्शन के नाम पर दो-दो बिल भेजे जा रहे हैं। छह साल पहले जो कनेक्शन दिया गया था, उससे एक बूंद पानी नहीं आया। इसके बावजूद जनवरी से अब तक न्यूनतम तीन हजार और अधिकतम छह हजार रुपये बिल भेजा रहा है। इससे भवन स्वामी नाराज हैं। उनका कहना है कि नए कनेक्शन से एक बूंद पानी नहीं आया, फिर भी जलकल के अफसर दोहरा बिल जमा करने का दबाव बना रहे हैं। जलकल ने वर्ष 2017 में कार्यदायी संस्था को अधिक से अधिक घरों में नल लगाने का लक्ष्य दिया था। इसी का नतीजा रहा कि कार्यदायी संस्था ने पुराना कनेक्शन नहीं काटा और नया कनेक्शन दे दिया। भवन स्वामियों से कहा गया कि जल्द ही पुराना कनेक्शन काटा जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। पुराना कनेक्शन जस का तस है। अब दो-दो बिल भेजे जा रहे हैं। यह मामला जलकल के आला अधिकारियों के संज्ञान में है। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। संवाद

विज्ञापन


न मीटर चला, न रीडिंग ली, बिल भेज दिया
नए कनेक्शन के साथ जो सिस्टम लगाया गया, उसमें मीटर सेट था। तब से अब तक मीटर नहीं चला। किसी ने मीटर की रीडिंग भी नहीं ली और मनमाने तरीके से पानी का बिल भेज दिया। अब भवन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पैरवी भी काम नहीं आई

क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक 2023 की शुरुआत में ही जलकल की ओर से नए कनेक्शन का बिला आया। क्षेत्र के पार्षदों से गुहार लगाई। लेकिन, कोई फायदा नहीं मिला। हर पैरवी जलकल से खारिज हो गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

महमूरगंज में नए कनेक्शन के तहत लगाया गया मीटर। - फोटो : अमर उजाला
अब कनेक्शन काटने का 300 रुपये मांग रहा जलकल
पीड़ितों का कहना है कि जिन लोगों को दोहरा कनेक्शन दिया गया है, वह बिल जमा करने में असमर्थ हैं। कुछ लोगों ने जलकल के अधिकारियों से कनेक्शन काटने की मांग की तो नई शर्त रख दी गई। कहा गया कि बिल जमा करने के बाद ही कनेक्शन कट पाएगा। कनेक्शन कटवाने के एवज में भी 300 रुपये अलग से जमा कराने पड़ेंगे।

घरों में जल कर के दो-दो बिल पहुंचने का मामला संज्ञान में आया है। अमृत योजना 2 के तहत घरों में कनेक्शन दिए गए थे। लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। - सिद्धार्थ कुमार, सचिव, जलकल

केस स्टडी

पुराना कनेक्शन काटा नहीं और नया भी दे दिया। अब दोनों कनेक्शन का बिल भेजकर दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले में मेयर को हस्तक्षेप करना चाहिए। - चन्नी देवी, महमूरगंज

पहले बिल जमा करने और कनेक्शन कटवाने का प्रयास किया गया। लेकिन, अधिकारियों ने कुछ सुना नहीं। बिल जमा करने का दबाव बना रहे थे। सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। - शिव नारायण, महमूरगंज

बिल लेने से मना कर दिया है। भेलूपुर स्थित कार्यालय जाकर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - कमल सोनकर, हुकुलगंज

पहले पुराना कनेक्शन काटना, फिर नया कनेक्शन देना चाहिए था। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। अब दो-दो बिल जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। जलकल के अफसर एक भी कनेक्शन काटने को तैयार नहीं हैं। - पंकज सोनकर, हुकुलगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें