फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की शरीर में घुसी सरिया: छत पर खेलते वक्त दर्दनाक हादसा, चीख सुनकर पहुंचे परिजन; आईसीयू में निगरानी

Fri, 25 Sep 2026 07:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जिले के औसानपुर में छत पर खेलते समय पैर फिसलने से 12 वर्षीय सोनू मौर्य की बांह में लोहे की सरिया आर-पार घुस गई। गंभीर हालत में उसे निजी हॉस्पिटल लाया गया। चिकित्सकों ने जटिल ऑपरेशन कर सरिया बाहर निकाली। ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत में सुधार है और उसे आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बालक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरहुआ क्षेत्र के सातोमहुआ-काजीसराय स्थित न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने जटिल ऑपरेशन कर 12 वर्षीय बच्चे की बांह के आर-पार घुसी लोहे की सरिया सफलतापूर्वक बाहर निकाल दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को गुरुवार शाम अस्पताल लाया गया था। तत्काल उपचार शुरू करने के बाद शुक्रवार को ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत में सुधार बताया जा रहा है। फिलहाल उसे आईसीयू में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के औसानपुर निवासी 12 वर्षीय सोनू मौर्य पुत्र बबलू मौर्य गुरुवार शाम मकान की छत पर दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। गिरने के दौरान छत पर बने मकान के लोहे के कॉलम के लिए निकली सरिया उसकी बांह में घुस गई। सरिया बांह के आर-पार होने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सरिया उसकी बांह में ही फंसी रही।

विज्ञापन

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को सातोमहुआ-काजीसराय स्थित निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया। बांह में सरिया फंसी होने के कारण उसे निकालने के लिए जटिल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया।

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. यशवंत सिंह और डॉ. अभिषेक पांडेय ने चिकित्सकीय टीम के साथ ऑपरेशन शुरू किया। डॉक्टरों ने विशेष सावधानी बरतते हुए बच्चे की बांह में घुसी लोहे की सरिया को बाहर निकाला। ऑपरेशन के दौरान बच्चे की स्थिति पर लगातार नजर रखी गई। सफल ऑपरेशन के बाद सरिया को बाहर निकाल लिया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत में सुधार है। हालांकि, चोट की गंभीरता को देखते हुए उसे आईसीयू में रखा गया है और चिकित्सकीय टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल था। ऑपरेशन सफल होने के बाद उन्हें राहत मिली। डॉक्टरों की टीम बच्चे की आगे की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें