फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जनवरी से चलेगी ट्रेन, आठ दिनों में 4 ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के कराएगी दर्शन

Tue, 22 Dec 2020 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

नए साल पर रेल यात्रियों को आईआरसीटीसी भारत दर्शन यात्रा कराने जा रही है। आठ दिनों के अंदर चार ज्योतिर्लिंग और केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) कराएगी। 

विज्ञापन

वाराणसी आईआरसीटीसी के मुख्य पर्यवेक्षक सुबोध श्रीवास्तव के अनुसार अब तक 400 टिकट की बुकिंग हो चुकी है। 10 जनवरी की सुबह 6 बजे भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन चार ज्योर्तिलिंग की यात्रा पर निकलेगी और 11 को उज्जैन में दो दिन एक रात रुककर 14 को केवडिया, 15 को सोमनाथ, 16 को द्वारका और 17 जनवरी की सुबह साबरमती पहुंचकर उसी दिन शाम को बनारस के लिए वापस होंगी। 18 की सुबह कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री पहुंच सकेंगे।


इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है। पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर यात्रियों को वरीयता दी जा रही है। पैकेज में प्रति यात्री 8505 रुपये टिकट रखा गया है। टिकट में ही नाश्ता, दोपहर भोजन और रात का भोजन जुड़ा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को ट्रेन के स्लीपर श्रेणी में सफर कराया जाएगा। 10 जनवरी से कैंट रेलवे स्टेशन से यह यात्रा शुरू होगी और 18 जनवरी तक यात्रा काशी में आकर पूरी होगी। यात्री किसी भी जानकारी के लिए वाराणसी स्थित आईआरसीटीसी के हेल्पलाइन नंबर 8595924247, 8287930939 पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें