फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कैंट स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी खानपान की सुविधा, 20 माह बाद फिर शुरू होगा जन आहार रेस्टूरेंट

Mon, 22 Nov 2021 12:45 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईआरसीटीसी द्वारा संचालित जन आहार रेस्टूरेंट वाराणसी कैंट स्टेशन के प्रथम तल पर स्थित यात्री विश्रामालय के पास स्थित है। 
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल की शुरुआत से बंद जन आहार रेस्टूरेंट इसी माह के अंत तक 20 माह बाद फिर से शुरू होगा। इसमें स्टेशन पर यात्रियों को खान-पान की सुविधा मिलेगी। संक्रमण काल से पहले स्टेशन पर आने वाले इन यात्रियों को जन आहार रेस्टूरेंट का लाभ मिलता था।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी द्वारा संचालित यह रेस्टूरेंट कैंट स्टेशन के प्रथम तल पर स्थित यात्री विश्रामालय के पास स्थित है। वातानुकूलित जन आहार में पहले की तरह यात्रियों के खान-पान संबंधी सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के साथ अन्य प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था होगी।

आईआरसीटीसी के अधिकारियों की मानें तो जन आहार को दीपावली से ही शुरू करना था। अंदर कुछ निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते इसे नवंबर माह के अंत तक शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः मिर्जापुर में बोरवेल से पानी के साथ निकल रही गैस, माचिस की तीली जलाने पर पकड़ रही आग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें