फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: गर्मी की छुट्टियों में आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए दार्जिलिंग और गंगटोक, खर्च करने होंगे इतने रुपये

Mon, 09 Jun 2025 02:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी आपको दार्जिलिंग और गंगटोक घूमाने के लिए हवाई टूर पैकेज लेकर आया है। 
विज्ञापन
दार्जिलिंग - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों में दार्जिलिंग और गंगटोक घूमने का सुनहरा अवसर आईआरसीटीसी लेकर आया है। पांच रात और छह दिन के इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को हवाई जहाज से सफर कराया जाएगा। हवाई टूर पैकेज 20 से 25 जून तक है।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से बागडोगरा आवाजाही की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। साथ ही खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गई है। 

यात्रा के दौरान पाइन व्यू फ्लावर नर्सरी, गोल्फ कोर्स, डर्बिन धारा हिल्स, त्सोम्गो झील, बाबा हरभजन सिंह स्मारक, एनची मठ, हनुमान टोक, गणेश टोक, ताशी व्यू पॉइंट, पुष्प प्रदर्शनी शो, घूम मठ, बतासिया लूप, जापानी मंदिर, पीएन प्राणी उद्यान, तेनजिंग रॉक, चाय बागान आदि का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sonam Raghuvanshi: रात के अंधेरे में रोते हुए पहुंची थी सोनम, गिरफ्तारी की पूरी कहानी; ढाबा संचालक की जुबानी
विज्ञापन


ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 86300, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 66600, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 62600, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 54700 बेड सहित एवं 51900 बिना बेड के होगा। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। आईआरसीटीसी कार्यालय और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें