फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र से शुरू होगी सेवा: अब महज 4 घंटे में शटल ट्रेन से जाइए बनारस से लखनऊ, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Sun, 03 Oct 2021 01:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 कैंट स्टेशन के निदेशक आनंद मोहन के अनुसार वाराणसी से लखनऊ शटल ट्रेन चलाने का आदेश रेलवे बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया है। इसका टाइमटेबल भी तैयार हो गया है। नवरात्रि में शटल ट्रेन सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
बनारस से लखनऊ शटल ट्रेन जल्द - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लखनऊ और बनारस के बीच शटल ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। इसी नवरात्र से ट्रेन को ट्रैक पर उतारने की तैयारी है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी भी दे दी है। ट्रेन का समय सारिणी भी रेलवे ने जारी कर दिया है। वाराणसी-लखनऊ के बीच चलने वाली यह ट्रेन महज चार घंटे दस मिनट में सफर तय करेगी।

विज्ञापन


उधर, वरुणा एक्सप्रेस को स्थायी रूप से निरस्त कर दिया जाएगा।  कैंट स्टेशन के निदेशक आनंद मोहन के अनुसार शटल ट्रेन चलाने का आदेश रेलवे बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया है। इसका टाइमटेबल भी तैयार हो गया है। उत्तर रेलवे प्रशासन सुबह छह बजे वाराणसी से शटल ट्रेन चलाएगा, जो चार घंटे दस मिनट में लखनऊ पहुंच जाएगी।


पढ़ेंः वाराणसी एयरपोर्ट को नया लुक देने की तैयारी, यात्रियों को बाहर आते ही शिव के डमरू- त्रिशूल के होंगे दर्शन
विज्ञापन

कैंट स्टेशन से सुबह छह बजे ट्रेन खुलेगी और जौनपुर सुबह 6.58 बजे, सुल्तानपुर सुबह 7.56 बजे, निहालगढ़ सुबह 8.38 बजे होते हुए लखनऊ 10.10 बजे पहुंच जाएगी। जबकि लखनऊ से यह शटल ट्रेन शाम 6 बजे चलकर रात 10.10 बजे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन निहालगढ़ में शाम 7.16 बजे, सुल्तानपुर में 7.56 बजे और जौनपुर में रात 8.55 बजे पहुंचेगी। श्रीकृष्णानगर का ठहराव समाप्त हो जाएगा।

ध्यान दें- इन ट्रेनों के समय में हुआ परिवर्तन

रेलवे की ओर से एक अक्तूबर से कई ट्रनों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेनें शहर के विभिन्न स्टेशनों पर अब बदले समय से आएगी और जाएगी। एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस भुल्लनपुर स्टेशन पर 12 बजे एक मिनट के लिए रुकेगी।

वाराणसी सिटी स्टेशन पर दोपहर 12.43 बजे आएगी, 12.45 बजे रवाना होगी। दरभंगा पुणे एक्सप्रेस वाराणसी सिटी स्टेशन पर दोपहर 2.35 बजे आएगी, 2.40 पर रवाना होगी। यह ट्रेन बनारस रेलवे स्टेशन पर 3.23 बजे आएगी, 3.25 बजे रवाना होगी। 
विज्ञापन

आनंद विहार-बलिया एक्सप्रेस बनारस रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.50 बजे रुकेगी, 10.55 बजे रवाना हो जाएगी। गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज  भोर में 3.53 बजे आएगी, 3.55 बजे रवाना होगी। वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. सारनाथ स्टेशन पर शाम 5.09 बजे रुकेगी, 5.11 बजे रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन सारनाथ स्टेशन पर दोपहर 11.56 बजे दो मिनट के लिए रुकेगी। गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस दिन में 10.48 बजे पांच मिनट के लिए रुकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें