दीपावली और छठ पूजा पर 10 दिन तक सवारियों की सहूलियत के लिए रोडवेज बसों को अधिक चक्कर लगाने पड़ेंगे। बसों के चालक परिचालक के अलावा डिपो कर्मियों को 10 दिन की अतिरिक्त प्रोत्साहन धनराशि दिया जाएगा। दो से 11 नवंबर तक कर्मचारियों की छुट्टी पर भी रोक लगाई गई है।
लखनऊ मुख्यालय से क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश जारी किए गए हैं। निगम की ओर से रोडवेज और कार्यशाला में काम करने वाले कर्मियों की छुट्टी दो से 11 नवंबर तक विशेष प्रभाव से रद्द कर दी गई है। साथ ही चालकों और परिचालकों सहित सभी कर्मियों को इस दौरान काम करने के लिए अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।
वाराणसी: कक्षा दो का छात्र कर रहा था शरारत, स्कूल संचालक ने छत से उल्टा लटका दिया, पुलिस ने हिरासत में लिया