वाराणसी। चेतगंज के एसीपी व एसीपी पुलिस लाइन डॉ. ईशान सोनी को जालौन का अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बनाया गया है। लिपि नागयाच, जो गाजियाबाद में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थीं, उन्हें वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) के पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
2022 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी और उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस लिपि गाजियाबाद में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर तैनात रहीं। मूलरूप से भोपाल निवासी लिपि नागयाच को तेज अफसर जाना जाता है। संवाद