पंजाब की टीम ने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है, लेकिन सरफराज खान पर भरोसा जताते हुए उन्हें रीटेन किया है। एक बार फिर सरफराज इस टीम के साथ चमक बिखेरने को तैयार हैं। सरफराज के पिता नौशाद खान ने कहा कि टीम ने सरफराज पर भरोसा जताया है। उम्मीद है कि वह उम्मीदों पर खरा उतरेगा और टीम को चैंपियन बनाने में सहयोग करेगा।
सगड़ी तहसील के नेतापट्टी गांव निवासी प्रवीण दुबे भी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए दिल्ली कैपिटल की टीम ने उन्हें रीटेन किया है। प्रवीण दुबे तीन बार आईपीएल खेल चुके हैं। कोच भानु शर्मा और भूपेंद्र वीर सिंह से क्रिकेट का ककहरा सीखकर अपनी प्रतिभा का लोहा प्रवीण ने मनवाया है। 2016 में आरसीबी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।
2017 में भी वह आरसीबी से जुड़े रहे। इसके बाद चोट के कारण उन्होंने आईपीएल से नाम वापस ले लिया। फिर घुटने की सर्जरी कराई और जब लौटे तो दिल्ली की टीम ने 20 लाख बेस प्राइज पर उन्हें अपने साथ लिया। अमित मिश्रा के चोटिल होने के बाद इन्हें टीम की ओर से खेलने का मौका मिला। इनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम ने इन्हें इस बार आईपीएल के लिए रीटेन किया है। प्रवीण ने बताया कि पिछली बार अमित मिश्रा के सबस्टीट्यूट के तौर पर उन्हें टीम में जगह मिली थी। इस बार उन्हें अमित मिश्रा के साथ टीम में शामिल किया गया है।