फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 60 से 90 दिन के अंदर विवेचनाओं का हो निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बृहस्पतिवार रात कैंट थाने पर सभी उपनिरीक्षकों के साथ बैठक की। कैंट सर्किल में 60 व 90 दिनों से लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान ई-साक्ष्य पोर्टल के अंतर्गत एसआईडी क्रिएशन और ई-समन पोर्टल पर तामिला की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन

डीसीपी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के साथ अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। चोरी, लूट, छिनैती और महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त और पैदल गश्त बढ़ाने को कहा। उन्होंने सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने पर भी जोर दिया। थाने पर आने वाले फरियादियों से शालीन व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए भी निर्देशित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें