फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: IIT BHU की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म केस में विवेचक ने दर्ज कराया बयान, पीड़िता से होगी जिरह

Fri, 12 Dec 2025 06:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विवेचक को गवाही के लिए तलब किया गया था। उसी के तहत विवेचक ने कोर्ट में उपस्थित हुए। अभियोजन की तरफ से एडीजीसी ने उनका बयान दर्ज कराया। 
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में बृहस्पतिवार को बीएचयू आईआईटी की छात्रा संग हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुनवाई हुई। अदालत में मामले की विवेचक सहजानंद श्रीवास्तव ने बयान दर्ज कराया। शुक्रवार को पीड़िता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिरह होगी।

विज्ञापन


आरोपी पक्ष की ओर से अधिवक्ता ने पीड़िता से जिरह करने के लिए तलब करने की गुहार लगाई गई। अदालत ने 12 दिसंबर को जिरह के लिए पीड़िता को वीसी के माध्यम से तलब किया है। पिछली तिथि पर पीड़िता के साथ रहा साथी छात्र से आरोपी आनंद चौहान उर्फ अभिषेक के अधिवक्ता की ओर से जिरह की अवसर समाप्त करते हुए अगली सुनवाई के लिए 11 दिसंबर की तिथि नियत की थी।

ये था मामला
प्रकरण के अनुसार, बीएचयू परिसर में दो नवंबर 2023 की रात में आईआईटी की छात्रा के साथ बाइक सवार तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ लंका थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान तीनों आरोपियों कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल का नाम प्रकाश में आने पर आरोपी बनाया था।

तहरीर में बताया कि मैथमेटिकल इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक की छात्रा न्यू गर्ल्स हॉस्टल से आधी रात बाद करीब 1.30 बजे बाहर घूमने के लिए निकली थी। वह परिसर में गांधी स्मृति छात्रावास चौराहे पर पहुंची तो वहां उसका दोस्त मिल गया। दोनों कर्मन वीर बाबा मंदिर के पास में ही पीछे से बुलेट सवार तीन युवक आए और छात्रा और उसके दोस्त को रोका। कुछ देर बाद दोस्त को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

छात्रा ने जो पुलिस को तहरीर दी थी, उसमें लिखा था कि युवकों ने मुंह दबा दिया और एक कोने में लेकर चले गए। पहले किस किया फिर कपड़े निकालकर वीडियो और फोटो भी बनाया और दुष्कर्म किया। चीखने-चिल्लाने के बाद उन युवकों ने मारने की धमकी भी दी। यहीं नहीं उन युवकों ने फोन भी ले लिया और करीब 10-15 मिनट मुझे रखा और फिर छोड़ दिया। किसी तरह जान बचाकर भागी तो मुझे बाइक की आवाज सुनाई दी।

करीब दो महीने बाद पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस की अलग-अलग टीम बीएचयू आईआईटी परिसर, हैदराबाद गेट से लेकर बाईपास और करौंदी मार्ग, बीएचयू मेन गेट से लंका-रविदास गेट मार्ग पर लगे तकरीबन 170 से ज्यादा सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी। इस बीच, सुसुवाही क्षेत्र निवासी एक युवक और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच और लंका थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने पूछताछ की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें