फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में कुलपति पद का साक्षात्कार टला, नई तिथि का इंतजार

Mon, 08 Feb 2021 12:36 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू में नए कुलपति पद के चयन के लिए विश्वविद्यालय कैंपस स्थित एलडी गेस्ट हाउस में 10-11 फरवरी को होने वाले साक्षात्कार को टाल दिया गया है। इस पद के दावेदारों को शिक्षा मंत्रालय की ओर से गठित सर्च कमेटी की ओर से ई-मेल भेजकर इसकी जानकारी रविवार को दी गई। साक्षात्कार को अपरिहार्य कारणों से ही टाला गया है। अब सभी को नई तिथि का इंतजार है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो. राकेश भटनागर का कार्यकाल मार्च के अंतिम सप्ताह में समाप्त होने वाला है। ऐसे में शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार नए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पद के लिए देश के विभिन्न विश्वविद्यालयाें, शिक्षण संस्थानों से आवेदन तो 500 से अधिक आए थे लेकिन सर्च कमेटी की ओर से स्क्रीनिंग के बाद अंतिम रुप से कुल 13 लोगों का नाम साक्षात्कार के लिए फाइनल किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले दावेदारों में देश के तकनीकी, प्रबंध संस्थानों के साथ ही स्थानीय स्तर पर एक विश्वविद्यालय के कुलपति के अलावा बीएचयू के ही कुछ ऐसे प्रोफेसर जो पहले देश के विभिन्न जगहों पर कुलपति पद का जिम्मा संभाल चुके हैं, उनके नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इधर 10-11 के साक्षात्कार की तैयारी भी अंतिम चरण में थी, इसी बीच साक्षात्कार देने वालों को रविवार को ई मेल भेजकर साक्षात्कार के टलने की जानकारी दी गई है। अब साक्षात्कार कब और कहां होगा, इस बारे में फैसले का इंतजार है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें