फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में पीएचडी प्रवेश परीक्षा में धांधली: ना ही साक्षात्कार के अंकों का खुलासा, ना ही वीडियो रिकॉर्डिंग

Sat, 13 Aug 2022 08:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय के छात्र शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। छात्रों का आरोप हो कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा के परिणाम में धांधली हुई है।  छात्रों का कहना है कि जब साक्षात्कार में 73 परसेंटाइल पाने वाले छात्र का चयन हो गया तो 82 परसेंटाइल पाने वाले छात्र का चयन क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
बीएचयू सीएचएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय के छात्रों ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के परिणाम में धांधली का आरोप लगाकर शुक्रवार को धरना दिया। समता भवन पर धरना दे रहे छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने मनाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं थे और धरने पर डटे रहे। छात्रों की मांग है कि साक्षात्कार के अंकों का खुलासा किया जाए।

विज्ञापन

पीएचडी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के परिणाम में धांधली का आरोप लगाकर शुक्रवार को सुबह से ही छात्र धरने पर बैठ गए। अवकाश होने के कारण शिक्षक और अधिकारी विश्वविद्यालय नहीं आए थे।

छात्रों के धरने की सूचना पर सामाजिक विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रो. अरविंद कुमार जोशी, प्रो. एपी सिंह, प्रो. ओपी भारतीया और डॉ. पंकज सिंह पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। छात्रों का कहना है कि जब साक्षात्कार में 73 परसेंटाइल पाने वाले छात्र का चयन हो गया तो 82 परसेंटाइल पाने वाले छात्र का चयन क्यों नहीं किया गया। यूजीसी की गाइड लाइन के अनुसार साक्षात्कार प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी नहीं कराई गई है। छात्रों का कहना है कि जब तक साक्षात्कार के अंकों का खुलासा नहीं किया जाता है वह धरने पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें