वाराणसी में बीएचयू परिसर का खूबसूरत दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला।
बीएचयू परिसर में गुरुवार से पांच दिन तक इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बाधित रहेंगी। यहां पहले से पुराने भवन में चल रहे कंप्यूटर सेंटर को नवनिर्मित सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर में स्थानांतरित किया जा रहा है।
बीएचयू प्रशासन की ओर से बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया है। परिसर में छात्रों, शिक्षकों, अधिकारियों को इंटरनेट की बेहतर सुविधा मिल सके इसी उद्देश्य से केंद्रीय कार्यालय के पास में ही कंप्यूटर सेंटर चल रहा था।
अब इसको सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर के स्थानांतरित किया जा रहा है। इसके लिए 24 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक इंटरनेट सेवा परिसर में बाधित रहेगी। विश्वविद्यालय की ओर से संकाय प्रमुख, निदेशक सहित अन्य लोगों को आदेश जारी कर छात्रों को इस बारे में जानकारी देने की बात भी कही गई है।