फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : अमर उजाला संग काशी ने किया योग, लोगों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

Fri, 21 Jun 2019 12:05 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
योगाभ्यास करातीं योग गुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

21 जून 2019 यानी पांचवे विश्व योग दिवस के अवसर पर महादेव की नगरी काशी ने करें योग रहें निरोग का नारा दिया। बताया कि अगर निरोग रहना है तो योग ही एक ऐसा माध्यम है जिससे व्यक्ति निरोग रह सकता है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वाराणसी के शहीद उद्यान में शुक्रवार सुबह अमर उजाला और पतंजलि की तरफ से एक संयुक्त योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमर उजाला महिला पतंजलि योग समिति भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल हुए। जिन्होंने योग का अभ्यास किया।

योग प्रशिक्षक कुशला जायसवाल ने इस योगाभ्यास में अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार सहित कई योग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रतिदिन सुबह उठकर योग करने और निरोग रहने की अपील लोगों से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर महापौर मृदुला जायसवाल मौजूद रहीं और उन्होंने कहा कि योग और अध्यात्म को अगर आध्यात्म से जोड़कर किया जाए तो यह और भी अधिक लाभकारी होगा।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योग को विश्व पटल पर ला दिया है। इससे आज हर व्यक्ति योग और योग से होने वाले फायदे के बारे में जानने लगा है। योग को हर व्यक्ति अपने दैनिक जीवन की दिनचर्या में शामिल कर लें तो उसका जीवन सुखमय रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें