फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: ब्रिटिश पार्लियामेंट में सम्मानित हुई काशी की बेटी, मिला ये अवॉर्ड

Tue, 10 Mar 2020 04:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ब्लैक कलर की कपड़ों में ईश्वरी पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बनारस की बेटी ईश्वरी पांडेय को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्पायरिंग वीमन संस्था की ओर से लंदन में ब्रिटिश पार्लियामेंट में सम्मानित किया गया। ईश्वरी को हाल ही में पद्मश्री पाने वाले ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन के हाथों शी इंस्पायर अवार्ड दिया गया।

विज्ञापन


गंगापुर के डीह गांजरी निवासी संतोष पांडेय व ज्योति पांडेय की बेटी ईश्वरी इस समय कैंब्रिज विश्वविद्यालय इंग्लैंड में मेडिसिन की पढ़ाई कर रहीं हैं। ईश्वरी एक अच्छी वक्ता भी हैं, जिन्होंने प्रसिद्ध जैक पैची स्पीक आउट चैलेंज ओर इंस्पायरिंग अवार्ड जीता है।

ईश्वरी को समाज सेवा के साथ मरीजों की सहायता करना भी पसंद है। पढ़ाई के साथ ईश्वरी ने भरतनाट्यम में एडवांस लेवल का सर्टिफिकेट कोर्स भी किया है। ईश्वरी पांडेय की इस सफलता से उनके घर में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें