अंतरराष्ट्रीय मुकाबले फूल पैराबोलिक रिंक पर होते हैं। रिंक में कर्व (मोड़) का बाहरी हिस्सा ऊंचा और केंद्र की ओर झुका होता है। इससे स्केटिंग करते तेजी से आ रहे खिलाड़ी पर खिंचाव महसूस नहीं होता। वह तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं।
अधिकारी बोले
अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त ओलंपिक साइज का सिंथेटिक रिंक बरेका में बनेगा। इससे वाराणसी के युवा खिलाड़ियों को स्केटिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। -राजेश कुमार जनसंपर्क अधिकारी बरेका