घटना की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मार्ग को जाम कर दिया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कर जाम समाप्त कराया।
प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।