दारानगर के रहने वाले संजीव सिंह ने 1988 के सियोल ओलंपिक में तीरंदाजी में हिस्सा लिया। सुसवाही के संजय राय ने 2000 के सिडनी ओलंपिक के लंबी कूद में प्रतिभाग किया। 2012 के लंदन ओलंपिक में चोलापुर के निमा मुमेरी गांव के नरसिंह यादव काशी मान बढ़ा चुके हैं। 2012 के लंदन ओलंपिक में चोलापुर के बबियाव के एथलीट राम सिंह ने मैराथन में हिस्सा लिया। टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भारतीय हॉकी टीम में ललित उपाध्याय और रामनगर के रहने वाले शिवपाल सिंह का चयन हुआ है।
पूर्व ओलंपियन राहुल सिंह ने कहा कि हाल ही में पूरे यूपी से भारतीय हॉकी टीम में टोक्यो ओलंपिक के लिए एक मात्र खिलाड़ी ललित उपाध्याय का चयन हुआ है। जो काशी के खिलाड़ियों के लिए आदर्श बने है। जिससे प्ररित होकर ओलंपिक दिवस पर सभी खेल के खिलाड़ियों को संकल्पित होने की जरूरत है।