फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: शिव के नाम वाला मेरा भाई, उनके खिलाफ नहीं बोलूंगा; शिवपाल यादव के बयान पर डॉ. तोगड़िया ने कही ये बात

Sat, 20 Jan 2024 04:40 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ तोगड़िया ने कहा हमें जो करना था उसे डंके की चोट पर कर दिखाया। कहा 21 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आठ करोड़ दीप प्रज्ज्वलन की अपील भी की। 
विज्ञापन
डॉ प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारसेवकों पर गोली चलवाने के फैसले को सही बताने वाले सपा नेता शिवपाल यादव के बयान पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जिसके नाम में शिव है, वह मेरा भाई है। मैं, भाई के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा। उन्होंने फिर कहा कि कभी मिलकर चाय पिएंगे तो बैठकर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


सिगरा स्थित एक सेंटर पर प्रेसवार्ता में सपा नेता शिवपाल यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मीरबाकी से लेकर औरंगजेब तक लाठियों और गोलियों के बीच लड़कर हमने मंदिर बनवाया है। सभी हिन्दू मेरे भाई हैं और कभी न कभी मेरे साथ आएंगे। 

ज्ञानवापी में वजूखाने की सफाई के आदेश पर उन्होंने कहा कि वहां शीघ्र ही मंदिर बनेगा। भारत में राम और कृष्ण का सम्मान नहीं होगा तो क्या अरबिस्तान में होगा। ओवैसी के किसी कीमत पर ज्ञानवापी नहीं लेने देंगे जवाब में तोगड़िया ने कहा कि वो सिर्फ कहते हैं और हम करके दिखाते हैं। काशी और मथुरा में भव्य मंदिर बनकर रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित भाई, योगी आदित्यनाथ बाधक बन रहे कानून को संशोधित करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा, चुनाव के दौरान राजनीतिक खेल खेल लेना। अब तो राम के गौरव के काम में लग जाएं। प्रत्येक शंकराचार्य को मैं प्रणाम करूंगा उनका आशीर्वाद लूंगा। 22 जनवरी को अयोध्या जाकर पूरे देश में विजयोत्सव मनवाऊंगा। मुहूर्त के सवाल पर कहा कि मैं कैंसर का एक्सपर्ट हूं ज्योतिष का नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 22 जनवरी को देश में आठ करोड़ से अधिक घरों में दीप प्रज्ज्वलित करके मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें