फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की मंजूरी: 29 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगा वाराणसी नगर निगम; सिगरा में बनेगा व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स

Sat, 20 Jan 2024 03:54 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अप्रैल के पहले सप्ताह तक नगर निगम की ओर से बॉन्ड जारी हो सकता है। पहले चरण में सिगरा में बनने वाले 29 करोड़ के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की स्वीकृति शासन से मिल गई है। यहां 2800 वर्ग मीटर में कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।   
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम का बॉन्ड जारी करने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक बॉन्ड जारी हो जाएगा। इस दौरान यदि चुनाव की आचार संहिता लग गई तो चुनाव बाद जून या जुलाई में बॉन्ड जारी होगा। पहले चरण में 29 करोड़ के बॉन्ड जारी होंगे।

विज्ञापन


नगर निगम की बैठक में मुख्य वित्त अधिकारी केके पांडेय ने बताया कि पहले चरण में सिगरा में बनने वाले 29 करोड़ के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की स्वीकृति मिल गई है। यहां 2800 वर्ग मीटर में कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसकी लागत 36 करोड़ रुपये है। बॉन्ड से 29 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। इसके अलावा लहरतारा में 116 करोड़ की पेयजल परियोजना है। इसमें बॉन्ड से 21 करोड़ रुपये जुटाने हैं, इसकी स्वीकृति नहीं आई है। बैठक में बॉन्ड कंसल्टेंट अनुराग, सहायक लेखा अधिकारी राजीव कुमार सिंह, सीए अचल श्रीवास्तव, बॉन्ड लिपिक संदीप कुशवाहा मौजूद रहे।

सेबी के सेमिनार में तैयार हुई रूपरेखा
पिछले दिनों मुंबई में सेबी के सेमिनार में वाराणसी नगर निगम के बॉन्ड की रूपरेखा तैयार की। निगम ने खुद का बॉन्ड जारी करने की तैयारी 2017 में प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद ही शुरू की थी, लेकिन तमाम दिक्कतों के चलते यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी। कोरोना के चलते भी यह काम रुक गया था। अब लेखा विभाग काम को
विज्ञापन

मुकम्मल करने में जुट गया है।

पारदर्शी बैलेंस शीट बनाएगा नगर निगम
आने वाले दिनों मेंं नगर निगम बैलेंस शीट को भी एकदम पारदर्शी बनाएगा। पिछले दिनों बैलेंस शीट वगैरह के वेरिफिकेशन का काम हुआ था। अब सेबी की तरफ से यह काम किया जाएगा। नगर निगम बॉन्ड जारी करने से पूर्व की सभी प्रक्रियाएं पूरी कराई जा रही हैं। बॉन्ड से नगर निगम धन जुटाएगा। इसका इस्तेमाल शहर के विकास कार्य में किया जाएगा। इससे नगर निगम को अतिरिक्त फंड मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें