फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गाजीपुर तिराहे से कचहरी मोड़ तक एक करोड़ से सड़क की ओर होगी इंटरलॉकिंग

विज्ञापन
गाजीपुर तिराहा से कचहरी मोड़ जाने वाला मार्ग, जहा जाम से बचाव को लेकर होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। नगर पालिका ने जाम की समस्या दूर करने के लिए ट्रायल के तौर पर फातिमा चौराहे का चौड़ीकरण किया था।
सफल होने के बाद अब दूसरे चरण में गाजीपुर तिराहा से कचहरी मोड़ तक सड़क के दोनों ओर छह मीटर इंटरलॉकिंग कार्य किया जायगा। इस पर एक करोड़ की राशि खर्च होगी। टेंडर प्रक्रिया पूरा हो चुकी है। यह कार्य इसी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।
शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने के चलते जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। कई चौराहे पर पटरी न होना भी बड़ा कारण है। इसको लेकर नगर पालिका द्वारा पहले नगर के जाम वाले फातिमा चौराहे पर सड़क किनारे पटरियों का निर्माण कराया गया था। इससे यहां सड़क किनारे अतिक्रमण होने से जाम की समस्या न केवल कम हुई है, बल्कि यह चौराहा सुंदरीकरण होने के बाद आकर्षक भी बन चुका है। इस पर नगर पालिका ने 20 लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि इस पर करीब एक करोड़ की राशि खर्च होगी। नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि फातिमा मोड चौराहे पर जाम से निजात को लेकर की गई कवायद का अच्छा परिणाम मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें