फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : छात्रों में संस्कृत और शास्त्रों के प्रति बढ़ रही रुचि,दो दिवसीय सांसद संस्कृत प्रतियोगिता शुरू

Wed, 08 Jan 2025 12:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी में दो दिवसीय सांसद संस्कृत प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। इस प्रतियोगिता में श्लोक का पाठ किया गया।इसके साथ ही संस्कृत में भाषण का वाचन भी किया गया। कार्यक्रम का आयोन त्रयंबकेश्वर सभागार में हुआ।
 
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम स्थित त्रयंबकेश्वर सभागार में मंगलवार को दो दिवसीय सांसद संस्कृत प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें विभिन्न संस्कृत विद्यालयों के छात्रों ने संस्कृत में भाषण और श्लोक का पाठ किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विवि के न्याय वैशेषिक अध्यक्ष प्रो. रामपूजन पांडेय, वेदवेदांग संकाय प्रमुख प्रो. अमित कुमार शुक्ल, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व सदस्य प्रो. ब्रजभूषण ओझा, पं. दीपक मालवीय, पं. वेंकट रमण घनपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

विज्ञापन


शास्त्रीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथमा और मध्यमा स्तर की श्रेणियों में छात्रों ने अपनी संस्कृत विद्या का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच मिलता है। प्रो. ब्रजभूषण ओझा ने कहा कि संस्कृतज्ञों का सौभाग्य है कि साक्षात विश्वेश्वर के प्रांगण में शास्त्र सुनने और सुनाने का अवसर मिल रहा है। पं. दीपक मालवीय ने कहा की न्यास परिषद के उत्तम कार्यों से शास्त्र और भारतीय संस्कृति को बल मिलेगा। संचालन डॉ. सिद्धिदात्री भरद्वाज और धन्यवाद ज्ञापन काशी विश्वनाथ मंदिर के डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें