अंतर विद्यालयीय कैरम प्रतियोगिता-2016
हैप्पी मॉडल स्कूल, पीली कोठी में तीन दिवसीय 15वीं अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिता-2016 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। स्वामी हरसेवानंद के मंतशा इकबाल ने सनबीम लहरतारा के जैनब फातिमा को 12-10 से, हैप्पी मॉडल की स्नेह चौहान ने आदित्य नारायण स्कूल की खुशबू सोनी को 20-12 से हराया। हैप्पी मॉडल की ऋतंभरा ने सनबीम वरुणा की नशरत को 20-14 से, डालिम्स सिगरा की अनुराधा सिंह ने सनबीम इंद्रा नगर की संस्कृति सिंह को 10-8 से हराया। प्रतियोगिता में हैप्पी मॉडल का दबदबा रहा।
अंडर-14 बालक वर्ग में हैप्पी मॉडल कुरहुआ के हर्ष जायसवाल ने सनबीम अन्नपूर्णा के मुकुंद अग्रवाल को 10-8 से, इंद्रा नगर के अंकित राइ ने हैप्पी मॉडल, पीली कोठी के अबजैद अंसारी को 11-5 से, डालिम्स सिगरा के मोहम्मद जबीत ने हैप्पी मॉडल अन्नपूर्णा के अभय कुमार को 6-5 से, सनबीम लहरतारा के आदित्य विश्वकर्मा ने मरियम के मोहम्मद फैज को 6-4 से हराया।
अंडर-18 बालिका वर्ग में हैप्पी मॉडल स्कूल की अक्षिता कुमारी ने जीवन ज्योति की शिवांगी सिंह को 15-10 से, हैप्पी मॉडल की ऋषिका राय ने आदित्य नारायण की टीना सराज को 12-7 से वाराणसी पब्लिक की भूमि त्रिपाठी ने सनबीम लहरतारा की शिवांगी चतुर्वेदी को 23-15 से, डालिम्स सिगरा की हरियाली सिंह ने जीवन ज्योति की रोजमा खान को 10-7 से हराया। अंडर-18 बालक वर्ग में सनबीम लहरतारा के सैफ अली ने स्वामी हरसेवानंद के प्रभु दयाल को 9-7 से और हैप्पी मॉडल के असाम ने सनबीम लहरतारा के अंकित पा को 20-5 से हराया। प्रतियोगिता के चीफ रेफरी रमेश वर्मा रहे। हैप्पी मॉडल स्कूल के खेल प्रबंधक उमेश यादव ने जानकारी प्रदान की।