फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनाभिराम झांकियां सजाने में जुटे छात्र

Thu, 11 Feb 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर 13 फरवरी को संस्थान और संकायों की ओर से 26 से अधिक झांकियां निकाली जाएंगी भारत अध्ययन केंद्र, महामना सेंटर फॉर गंगा और सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज एंड सोलर एनर्जी पार्क की भी झांकियां शामिल होंगी।
विज्ञापन


 शताब्दी वर्ष पर बीएचयू के स्थापना स्थल पर पूजा के बाद परिसर में शोभायात्रा निकलेगी। इसमें अलग-अलग थीम पर झांकियां भी शामिल होंगी। आईएमएस की ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’, दृश्य कला संकाय की ‘उत्कृष्टता का प्रतीक’, कला संकाय की ‘ज्ञानगंगा’, महिला महाविद्यालय की ‘भारतीय मूल्यों के साथ नारी सशक्तीकरण’, विज्ञान संस्थान की ‘ज्ञान और राष्ट्र निर्माण में विज्ञान’ थीम पर झांकी होगी।

भारत अध्ययन केंद्र की झांकी की थीम होगी ‘वी सर्च एंड दे रिसर्च’। एनसीसी के कैडेट्स भी इन झांकियों में शामिल होंगे। वहीं एनएसएस सौ स्वयंसेवक हाथों में पौधे लेकर चलेंगे, जिन्हें शोभायात्रा के बाद रोपा जाएगा। बुधवार को कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने बैठक कर समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि शताब्दी दीक्षांत समारोह में दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसमें 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें