वाराणसी के पांडेयपुर-लालपुर मार्ग पर स्थित यशोदा नगर कॉलोनी के एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का रविवार की दोपहर पुलिस ने भंडाफोड़ किया। मौके से दो महिलाओं और तीन पुरुषों को पकड़ कर पुलिस कैंट थाने ले गई है। इसके साथ ही मकान से बरामद मोबाइल, फोटो और डायरी को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
पांडेयपुर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय को सूचना मिली थी कि यशोदा नगर कॉलोनी में एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद रविवार की दोपहर दरोगा राजकुमार पांडेय सादे कपड़े में ग्राहक बन कर मकान में पहुंचे।