फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: खेलते-खेलते गहरे कुएं में गिरा मासूम, बचाने के लिए कूद गई मां, एक की मौत

Mon, 19 Jun 2023 05:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के गौरा उपरवार गांव में सोमवार को आठ माह का मासूम गहरे कुएं में जा गिरा। कलेजे के टुकड़े को बचाने की कोशिश में उसकी मां भी कुएं में कूद गई। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। बच्चे की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
कुएं में गिरा बच्चा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के गौरा उपरवार गांव में सोमवार को 8 माह का मासूम गहरे कुएं में जा गिरा। कलेजे के टुकड़े को बचाने की कोशिश में उसकी मां भी कुएं में कूद गई। चीखपुकार के बाद मौके पर जुटे लोगों ने रस्सी की मदद से मां-बेटे को बाहर निकाला। बच्चे के पेट में पानी भर चुका था। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


बलिया निवासी जितेंद्र गिरी की पत्नी माया (28) अपने 8 माह के पुत्र कृतिक के साथ अपने मायके गौरा उपरवार आई थी। सोमवार सुबह वो पानी लेने के लिए कुएं पर गई। कृतिक कुएं के पास खेलने लगा। खेलते-खेलते अचानक वो कुएं में गिर गया। उसकी मां माया ने देखा तो बच्चे को बचाने के लिए कुएं में कूद पड़ी। मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: मेरी पत्नी को मायके क्यों नहीं भेजा? नाराज बेटे ने लोहे की रॉड से बोला हमला, मां की मौत, पिता गंभीर

कलेजे के टुकड़े का शव देख मां बेसुध

पुलिस को सूचना देकर महिला और बच्चे को रस्सी की मदद से बाहर निकाला। बच्चे के पेट में पानी भर चुका था और सांस लगभग बंद हो गई। बच्चे को उल्टा कर उसके पेट में भरा पानी निकाला गया।

विज्ञापन

मुंह से सांस भी दी गई, लेकिन उसकी धड़कन चालू नहीं हुई। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।  मासूम की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। मां माया बार-बार बेसुध हो जा रही थी।
विज्ञापन

वहीं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मासूम के शव को बर्फ पर रखा गया। उसके पिता दिल्ली रहते हैं। उनका इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें