Varanasi News: वाराणसी के सिंधौरा रोड पर हुए हादसे में बहन के बाद भाई की भी मौत हो गई। अखिलेश गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसका इलाज करवाने के लिए परिजन निजी अस्पताल ले जा रहे थे।
वाराणसी के दानगंज-चोलापुर थाना क्षेत्र के पलहीपट्टी चौराहे पर हुए ट्रक और ऑटो की टक्कर में बहन के बाद भाई की भी मौत हो गई। इससे पहले बहन की मौत की हो गई थी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सिंधौरा थाना क्षेत्र की जाठी गांव के रहने वाले विनोद चौहान की पुत्री माधुरी चौहान (19) वर्ष बीएचयू में नर्स की परीक्षा दे रही थी। परीक्षा की अंतिम दिन उसे घर लाने के लिए उसका भाई अखिलेश चौहान (15) गया था। भाई-बहन, दोनों ऑटो में बैठकर घर लौट रहे थे। पलहीपट्टी के समीप ऑटो के सामने ट्रक आ जाने से दोनों की टक्कर हो गई। ऑटो में बैठी माधुरी बाही गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, उसका भाई अखिलेश और ऑटो ड्राइवर रोशन (20) निवासी गड़खरा थाना सिंधौरा को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अखिलेश की हालत गंभीर होने पर उसे निजी चिकित्सालय ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। अखिलेश की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विनोद चौहान के दो पुत्र और एक पुत्री थी। बड़ा बेटा रूपेश मुम्बई में कार्य करता है। अखिलेश दूसरे नंबर का था। भाई-बहन की मौत की सूचना मिलने पर रूपेश भी घर पहुंचा है। विनोद, मुंबई में फास्ट फूड का काम करते हैं। माता सरोज का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव में गमगीन का माहौल बना हुआ है।