फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक की मौत के बाद लगाया इंजेक्शन, ग्रामीणों ने वार्ड बॉय को पीटा

Thu, 23 Apr 2020 03:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मृत युवक को इंजेक्शन लगाने से भड़के ग्रामीणों ने वार्ड बॉय को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पीएचसी पर हंगामा शुरू हुआ तो पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले युवक को हिरासत में लिया और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।

विज्ञापन


बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के देवड़िया निवासी मुन्ना खरवार(35) दिव्यांग है। वह एक माह से अस्वस्थ था और अपना इलाज नगरा के एक निजी चिकित्सक के यहां करा रहा था।

बुधवार की शाम उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। परिजन उसे लेकर नगरा पीएचसी पर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दिव्यांग के दम तोड़ने के बाद वार्ड बॉय ने उसे इंजेक्शन लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरने के बाद इंजेक्शन लगाते देख परिजन गुस्सा हो गए और एक युवक ने उसको थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पीएचसी पर हंगामा शुरू हो गया, इसकी सूचना पुलिस को हुई तो अस्पताल पर पहुंची। पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले यवुक को हिरासत में ले लिया और दिव्यांग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें