फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: जिले में सैंपलिंग की गति हुई धीमी, सिर्फ 35 फीसदी वीटीएम की हो रही आपूर्ति

Thu, 23 Apr 2020 02:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

आजमगढ जिले के मुबारकपुर क्षेत्र के नयापुरा चक सिकथी में कोरोना संक्रमित सात मरीज मिल चुके हैं। इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अधिक से अधिक सैंपलिंग की जा रही है लेकिन वीटीएम की कमी से सैंपलिंग की इस कार्यवाही पर ब्रेक लगता दिख रहा है। डिमांड के सापेक्ष शासन से 30 से 35 फीसदी वीटीएम की ही आपूर्ति हो पा रही है।

विज्ञापन


शासन ने करोना संक्रमण के मद्देनजर आजमगढ़ को ऑरेंज जोन में रखा है। यहां मुबारकपुर कस्बे के पास स्थित नयापुरा सिकथी में कोरोना संक्रमित सात मरीज मिले हैं। इस क्षेत्र के तीन किलोमीटर के दायरे में कंटेनमेंट प्लान और उसके आगे दो किलोमीटर तक बफर जोन बनाया गया है। इस दायरे में आने वाले कस्बे और सभी गांव के लोगों की डोर टू डोर स्क्रीनिंग करा संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया गया है। ऐसे लोगों की सैंपलिंग की कार्यवाही जारी है।

मुबारकपुर क्षेत्र में अभी तक लगभग 200 लोगों की सैंपलिंग कर इसकी जांच कराई जा चुकी है। अभी भी काफी संख्या में लोगों की सैंपलिंग करानी है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से जनपद के नगर निकायों, मुस्लिम बहुल घनी आबादी वाले और बाहरी लोगों की आवाजाही वाले गांव के साथ ही ग्रामीण हाट बाजारों को विशेष सावधानी क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन

संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग आवश्यक है, लेकिन इस कार्य में जांच के लिए प्रयोग होने वाली वीटीएम बाधक बन रही है। अभी तक जनपद में शासन की ओर से लगभग 1000 वीटीएम की आपूर्ति की गई है। इसमें लगभग 700 जिला स्वास्थ्य विभाग को, 150 मंडली जिला अस्पताल को, 150 राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर को दी गई है। इसमें पूरे जिले में अब तक लगभग 800 लोगों की सैंपलिंग की कार्यवाही की जा चुकी है।

लगभग 200 वीटीएम जिले में शेष हैं। जिसमें कुछ स्वास्थ्य विभाग के पास, कुछ मेडिकल कॉलेज के पास और कुछ मंडलीय जिला अस्पताल के पास बची हुई है। वीटीएम की संख्या कम होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग की कार्यवाही भी धीमी कर दी गई है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से जितनी डिमांड शासन से की जा रही है उसके मुकाबले 30 से 35 फीसदी ही विटीएम की आपूर्ति हो रही है। इस कारण से है सैंपलिंग की कार्यवाही धीमी कर दी गई है। सीएमओ डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया कि विटीएम की कुछ कमी है। इसके लिए शासन से डिमांड की गई है। जल्दी ही आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें