अत्याधुनिक मशीनों का उठा सकेंगे लाभ।
- फोटो : अमर उजाला
24/7 मिलेगी सुविधाएं
प्रोफेसर ने बताया कि छात्राओं की सुविधा और सुलभता को बढ़ावा देने के लिए, छात्राओं के हॉस्टल्स में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। ऐसी सुविधा देने वाला यह देश का पहला शैक्षणिक संस्थान बन गया है। इसके अतिरिक्त छात्रों की सुविधा को और बढ़ाने के लिए, सभी हॉस्टल्स में स्नैक्स, पेय और उच्च प्रोटीन विकल्पों वाली वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई हैं। यह 24/7 सेवा छात्रों को किसी भी समय स्वस्थ आहार प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है।
इसके अतिरिक्त शैक्षिक वातावरण को सुविधाजनक बनाने के लिए, आईआईटी (बीएचयू) ने सभी हॉस्टल्स के पढ़ाई के कमरों (कॉमन रूम) को एसी वाले कमरे में परिवर्तित किया जा रहा है। इस सुधार से छात्रों को आरामदायक वातावरण मिलेगा, जो शैक्षिक कार्य और सामूहिक गतिविधियों के लिए अधिक अनुकूल होगा। अधिकतर हॉस्टल में यह सुविधा चालू हो चुकी है।
आईआईटी (बीएचयू) के निदेशक, प्रोफेसर अमित पात्रा ने संस्थान की वैश्विक मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक अवसंरचना प्रदान करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य एक गतिशील और समावेशी कैम्पस तैयार करना है जो दुनिया भर से विविध छात्रों को आकर्षित करे, जिससे सभी के लिए वैश्विक शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
छात्र मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर राजेश कुमार ने कहा कि संस्थान छात्रों को तनावमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे वे अपनी अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी भाग ले सकें। संस्थान हमेशा छात्रों को इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है ताकि उनका समग्र और संतुलित विकास हो सके और वे एक जिम्मेदार व्यक्तित्व के रूप में विकसित हो सकें।