फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : यात्रीगण कृपया ध्यान दें..., मकर संक्रांति के बाद रोहतक तक चलेगी महामना एक्सप्रेस; बढ़ेंगे जनरल कोच

Thu, 26 Dec 2024 02:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : यात्रियों की सुविधाओं और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह जानकारी उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम एसएम शर्मा ने दी। कहा कि अब हर सोमवार को दो घंटे कॉलोनी में जनता अदालत लगाया जाए।
विज्ञापन
नई दिल्ली तक चलने वाली महामना एक्सप्रेस का होगा विस्तार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली तक चलने वाली महामना एक्सप्रेस का विस्तार रोहतक तक किया जाएगा। मकर संक्रांति के बाद 17 जनवरी से ट्रेन का संचालन रोहतक तक किया जाएगा। इस 16 कोच की ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी के कोच भी बढ़ाएं जाएंगे। 21 कोच से लैस होकर महामना एक्सप्रेस चलेगी। यह बातें उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम एसएम शर्मा ने कैंट स्टेशन पर पत्रकारों से कहीं। 

विज्ञापन


इसके पहले डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान रेल काॅलोनियों की साफ-सफाई व्यवस्था से नाखुश हुए। रेलवे कॉलोनी में जनता अदालत नहीं लगाने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। रेलवे एईएन कॉलोनी में कर्मचारियों से संवाद किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर सोमवार को दो घंटे कॉलोनी में जनता अदालत लगे। 

महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पहुंचे डीआरएम ने पार्सल घर, यात्री आश्रय, स्वच्छता व्यवस्था, सामुदायिक केंद्र, पार्किंग स्थल, होल्डिंग एरिया, रेलवे सुरक्षा बल की बैरक, यात्री सुविधा, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री आश्रय हॉल, यात्री हॉल, खानपान स्टॉल समेत सभी प्लेटफार्मों का हाल जाना। पत्रकारों के सवाल पर कहा कि जो भी कर्मचारी एक ही स्थान पर 10-15 साल से जमे हैं, उनकी सूची तैयार कराई जा रही है। तबादला नीति के तहत जरूरत पड़ी तो ऐसे कर्मचारियों को जम्मू तक भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन

दो स्थानों पर बनेंगे अस्थायी आश्रय हाल, सुविधाएं हो रहीं दुरुस्त
महाकुंभ को देखते हुए डीआरएम ने बताया कि आरएमएस कॉलोनी व द्वितीय प्रवेश द्वार पर दो स्थानों पर अस्थायी रूप से यात्री आश्रय हाॅल बनाया जाएगा। प्लेटफाॅर्म संख्या 10/11 पर पहुंचने के लिए जगह-जगह साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। 

मेला अवधि में ड्यूटी के लिए आने वाले अतिरिक्त कर्मचारियों के रहने की जगह और मूलभूत जरूरतों के संबंध में भी पूरी जानकारी ली। डीआरएम एसएम शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के निरीक्षण में कैंट स्टेशन पर तमाम खामियां मिली थी। उन खामियों काे दुरुस्त कराया जा रहा है। साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त है।
विज्ञापन

नए साल में उज्जैन, जम्मू और उत्तराखंड का सफर आसान नहीं
नए साल में धार्मिक स्थलों की ओर जाना आसान नहीं है। अयोध्या, उज्जैन, जम्मू और उत्तराखंड की ओर जाने वाली ट्रेनें फुल हो गईं है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से पांच जनवरी तक किसी भी क्लास में जगह नहीं है। ऐसे में धार्मिक स्थलों की सैर करके नए साल की शुरुआत करने वालों में निराशा है। अधिकतर लोगों ने सड़क मार्ग से ही जाने की तैयारी शुरू कर दी है। 

उज्जैन में महाकाल, जम्मू में मां वैष्णो देवी, उत्तराखंड के काठगोदाम रेलवे स्टेशन से नीम करौली बाबा और मां नैना देवी के दर्शन की इच्छा रखने वालों में निराशा है। छोटी दूरी की अयोध्या जाने वाली ट्रेनें भी फुल हैं। टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि जिन्होंने पहले से ही बुकिंग करा रखी है, उनके लिए तो ठीक है, लेकिन हाल फिलहाल में जो लोग धार्मिक स्थलों की सैर करना चाहते हैं उनके लिए लंबी दूरी की ट्रेनों में जगह नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें