विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के तहत जिले के 135 ग्राम पंचायतों में किसानों की वैज्ञानिकों के साथ विचार-विमर्श के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह अभियान आज 29 मई से शुरू होकर 12 जून तक चलेगा।
कार्यक्रम में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक और विभागों के अधिकारियों की ओर से मृदा परीक्षण, फसल प्रबंधन, उर्वरक, बीमारियों, दलहन, तिलहन मिशन, मक्का, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों के प्रयोग आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।
उप कृषि निदेशक जयप्रकाश ने बताया कि राॅबर्ट्सगंज ब्लॉक में 29 मई, एक जून और 10 जून को, करमा ब्लॉक में 30 मई व 11 जून को, चोपन ब्लॉक में 31 मई और एक जून को, घोरावल ब्लॉक में दो व आठ जून को कार्यक्रम आयोजित होगा।
नगवां ब्लॉक में तीन जून और आठ जून को चतरा में चार जून और 12 जून को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं कोन ब्लॉक में पांच जून को, दुद्धी ब्लॉक में छह जून को, म्योरपुर में सात जून को और बभनी ब्लॉक में नौ जून को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।