30 जून की देर रात हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष की बीएचयू में मौत के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर ऑडियो वायरल हुआ, उससे स्वास्थ्य विभाग सकते में है। वायरल ऑडियो में पूर्व अध्यक्ष ने भर्ती रहने के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा किया था।
मामला सामने आने के बाद सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह का कहना है कि हॉस्पिटलों में व्यवस्थाओं की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जा रही है। इस मामले में बीएचयू प्रशासन से बात कर जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मरीजों को लाभ मिल सके।
पहले भी हो चुकी है शिकायत
कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों ने व्यवस्थाओं को लेकर पहले ही मुख्यमंत्री से शिकायत की है, जिसमें उन्होंने साफ सफाई, खाने की गुणवत्ता ठीक न होने पर सवाल खड़ा किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर सभी अस्पतालों के अधिकारियों को पत्र लिखकर व्यवस्थाओं में सुधार करने को भी कहा गया था।